फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: एलिवेटेड मार्ग निर्माण की मांग पर अड़े हैं भाबरवासी

Fri, 17 Apr 2026 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चिल्लरखाल में 217वें दिन भी जारी रहा धरना
विज्ञापन

कण्वघाटी/कोटद्वार। लालढांग मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जारी आंदोलन के 217वें दिन भी प्रदर्शनकारियों ने चिल्लरखाल में धरना दिया और मार्ग निर्माण की मांग के समर्थन में नारेबाजी की।

शुक्रवार को जारी धरना सभा में रविंद्र सौंद ने कहा कि जहां एक तरफ देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का लगभग 12 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड हाईवे बना है। टाइगर रिजर्व में भी कई किलोमीटर तक लाइट एंड साउंड प्रूफ एलिवेटेड हाईवे का निर्माण किया गया है। वहीं दूसरी तरफ लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग के लिए विपरीत नीतियों पर कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मेद भंडारी ने कहा कि क्षेत्रीय जनता के साथ शोषण अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बार जनता एलिवेटेड रोड निर्माण की मांग पर अडिग है। धरना प्रदर्शन में रविंद्र सौंद, देवेंद्र रावत, मधुसूदन नेगी, कृपाल सिंह, गणेश रावत, भारत काला, जगदीपक रावत, मोहन जोशी, गोवर्धन काला, नारायण सिंह, यशोदा, पुष्पा मेहरा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें