कोटद्वार। महिला कल्याण विभाग की ओर से जीआईसी भृगुखाल में बाल विवाह रोकथाम पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बाल संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम के संबंध में जानकारी देने के साथ ही बच्चों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के प्रति आगाह भी किया।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्रा बिडालिया ने बाल विवाह रोकथाम पर विस्तार से जानकारी दी। बाल कल्याण समिति के सदस्य कपिल रतूड़ी ने बाल विवाह रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन की केस वर्कर शकुंतला नयाल ने बच्चों को आपातकालीन परिस्थिति के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। विशेष दत्तक अभिकरण एजेंसी के प्रबंधक अभिषेक नेगी ने बच्चों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के लिए आगाह किया। कार्यक्रम में 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। थाना यमकेश्वर के एसआई अमित कुमार, प्रधानाचार्य नीरज कुमार बमराडा आदि उपस्थित रहे। संचालन एचएन भट्ट ने किया। संवाद