फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: रेडक्रॉस ने जरूरतमंदों को बांटी वस्तुएं

Wed, 14 Jan 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शीतकाल में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा ने असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण अभियान शुरू किया है। रेडक्रॉस की टीम ने उत्तरकाशी में खुली छत के नीचे सोने वाले 17 जरूरतमंदों को कंबल, टोपी आदि ठंड से बचने वाली जरूरी वस्तुएं वितरित की।
विज्ञापन

कंबल वितरण का यह अभियान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और उत्तराखंड रेडक्रास चेयरमैन ओंकार बहुगुणा की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर डीएम प्रशांत आर्य ने गोस्वामी गणेश दत्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल को आपातकालीन उपयोग के लिए एक व्हीलचेयर प्रदान की। डीएम ने जिला रेडक्रास समिति के चेयरमैन माधव जोशी को कहा कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जाए। इस मौके पर रेडक्रॉस चेयरमैन माधव जोशी, सचिव रतनमणि भट्ट, राकेश कुमार नौटियाल, सतेंद्र नौटियाल, अजीत, सुधीर बनूणी, खुशी, जुगल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें