फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पालिका के आश्वासन पर भी नहीं माने आंदोलनकारी

Sat, 20 Dec 2025 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
कचरा नहीं हटने तक धरना जारी रखने की दी चेतावनी
विज्ञापन

पालिका ने आंदोलनकारियों को जनवरी तक कचरा हटाने का दिया भरोसा
उत्तरकाशी। नगर की स्वच्छता और तांबाखाणी सुरंग के बाहर कचरा डंपिंग जोन हटाने की मांग को लेकर क्षेत्र के गोपीनाथ रावत का धरना जारी है। आंदोलनकारियों ने सुरंग के बाहर से कचरा हटने के बाद ही धरना समाप्त करने की चेतावनी दी।
उत्तरकाशी शहर की स्वच्छता, तांबाखाणी सुरंग के बाहर से अवैध कचरा डंपिंग जोन हटाने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर रावत का अपने समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को हनुमान चौक पर पालिका की मुख्य सफाई निरीक्षक कुसुम राणा, सभासद देवराज बिष्ट व महावीर चौहान धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर सफाई निरीक्षक कुसुम ने आंदोलनकारियों को आगामी जनवरी तक तांबाखाणी सुरंग के बाहर से कचरा हटाने का लिखित और मौखिक आश्वासन देकर धरना समाप्त करने का अनुरोध किया लेकिन आंदोलनकारी गोपीनाथ व उनके समर्थक मानने को राजी नहीं हुए। वहीं यूकेडी नेता विष्णुपाल सिंह रावत व संतोष सेमवाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर गोपाल रमोला, सिद्धार्थ राणा, दीपक परमार, शुभम पंवार, सुमित बधानी, शिवम भंडारी, संतोष रावत आदि युवा धरना स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें