प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत गांवों में लिफ्ट सिंचाई, गूल, हौज आदि का निर्माण कराया जाना है।
संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र इनके प्रस्ताव तैयार करें।
बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी डीएम सीडीओ जीएस रावत ने कहा कि योजना के तहत खेतों को सिंचित करने के लिए जहां जो संभावनाएं हों के आधार पर लिफ्ट सिंचाई, गूल, हौज आदि का निर्माण कराया जाना है।
उन्होंने कृषि, वन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ ही सभी बीडीओ को शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए गांव में पंचायत की बैठकों में प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।
उन्होंने अधिकारियों से अभी तक योजना में प्राप्त हुए प्रस्ताव एवं प्रगति की जानकारी ली। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर, सिंचाई विभाग के ईई पीएस पंवार मौजूद रहे।