फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने सीएम त्रिवेंद्र के हटने पर जताया हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के इस्तीफे पर हर्ष जताते हुए गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने जमकर आतिशबाजी की। उन्होंने कहा कि निवर्तमान सीएम रावत ने सनातन धर्म की परंपराओं के उलट तीर्थ स्थानों पर देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड थोपा, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन

चार धाम समेत अनेक मंदिरों को देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अधीन किए जाने के निर्णय को लेकर तीर्थ पुरोहितों में सीएम त्रिवेंद्र रावत के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र को धर्म विरोधी निर्णय का परिणाम भुगतना पड़ा। इसके लिए उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं आरएसएस का आभार जताया। मंदिर समिति के सचिव दीपक सेमवाल एवं विधिक सलाहकार रविंद्र सेमवाल ने कहा कि इस परिणाम को देखते हुए उत्तराखंड के भावी मुख्यमंत्री को भी सबक लेना चाहिए और देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को रद्द करना चाहिए। इस मौके पर राजेश सेमवाल, हरदीप सेमवाल, कुलानंद सेमवाल, प्रवीण सेमवाल, राकेश सेमवाल, संतोष सेमवाल, आशुतोष, डा. सत्येंद्र सेमवाल, जितेंद्र सेमवाल आदि अनेक तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें