फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उत्तरकाशी के लोगों ने बांध प्रभावितों के आंदोलन को दिया समर्थन

Tue, 12 May 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क बिजली-पानी की मांग को लेकर धरना जारी
विज्ञापन


नई टिहरी। निशुल्क बिजली-पानी देने की मांग को लेकर बांध प्रभावितों का धरना 75वें दिन भी जारी रह। 14वें दिन क्रमिक अनशन पर भगवानदेई तोपवाल और रामेश्वरी कठैत बैठी। उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रभावितों की मांग का शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

बौराड़ी के गणेश चौक में बांध प्रभावितों का जन अधिकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले धरना जारी है। मोर्चा के अध्यक्ष सागर भंडारी ने बताया मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के भाजपा नेता विजय बहादुर सिंह रावत और सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष रावत ने धरन स्थल आकर बांध प्रभावितों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

विजय और सुभाष ने कहा कि टिहरी बांध बनने से टिहरी ही नहीं उत्तरकाशी जिले के भी कई गांव प्रभावित हुए हैं। बांध बने कई वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रभावितों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों को आज भी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ है। मोर्चा के अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि बांध प्रभावित दो माह से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं लेकिन उनकी मांग का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि मांग पूरी न होने पर बांध प्रभावितों में आक्रोश बना है। कहा कि जब मांग पूरी नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर देवांक चमोली, दिनेश भट्ट,दीपक नेगी, रोहन, नैतिक खत्री, अशरफ सेमवाल, शीला पैन्यूली, कृष्ण बिष्ट, रेखा नेगी, अयुष्मान, अंशुमन, राघव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें