उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी, नौगांव में हाईस्कूल परिषदीय परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं के साथ परीक्षा-समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा पूजा गौड़, खुशी चौहान और कनिका गौड़ को सम्मानित किया गया।
राइंका कंडारी में इस बार बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शिक्षक अनिल बहुगुणा ने बच्चों के सतत प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर सीखते रहने की प्रक्रिया से बनती है। कार्यक्रम संयोजक कला शिक्षक सुरक्षा रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं को पहचानने और आगे की दिशा तय करने का अवसर भी है। प्रधानाचार्य रमेश लाल ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में शिक्षक विशंभर प्रसाद नौटियाल, इंद्र सिंह नेगी, दिव्या गौड़, तनवी, सलोनी, वंशिका, सुनाक्षी, मोनिका, ऋषिका, साक्षी, कृष गौड़, अनमोल राणा, रचित गौड़ आदि उपस्थित रहे। संवाद