पुरोला। नवनियुक्त थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने नगर क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था व सामाजिक समस्याओं को लेकर सुझाव आमंत्रित किए।
थानाध्यक्ष ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि नगर की शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठाएगी। सत्यापन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील भी की। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, उपेंद्र असवाल, बलदेव रावत, बलदेव असवाल, बृजमोहन चौहान, जगमोहन नौडियाल, गोविंद पंवार, चंद्रमोहन कपूर, राजपाल पंवार, नवीन गैरोला, धर्मलाल मौजूद थे। संवाद