चिन्यालीसौड़। बिरजा इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मातृ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों की माताओं ने फरवरी माह से शुरू होने वाली गृह व बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर चर्चा की। साथ ही छात्रों की पढ़ाई में मोबाइल से हो रहे नुकसान आदि पर अपने विचार रखकर बच्चों की कमियों और खूबियों को साझा किया।
बिरजा इंटर कॉलेज में आयोजित मातृ सम्मेलन में परीक्षाओं की तैयारी में माताओं की भूमिका पर चर्चा पर शिक्षिका कृष्णा सकलानी ने कहा कि फरवरी में बोर्ड व गृह परीक्षाएं हैं। यही वो वक्त है जब माता-पिता की सबसे अधिक जरूरत एक विद्यार्थी को होती है। क्योंकि वह परीक्षा से नहीं बल्कि उसके परिणाम से डरा हुआ होता है। इस मौके पर लता कोठारी, रेखा घिल्डियाल, रामपति नाथ, अमिता नौटियाल, कीर्तेश्वरी मिश्रा, सुनीता भंडारी, शशिकला बहुगुणा उपस्थित रहे। संवाद