फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

Fri, 05 Feb 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाल उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवी छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालने के साथ ही विभिन्न मंदिरों और गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीजीआईसी की एनएसएस स्वयंसेवी छात्राओं ने उत्तरकाशी नगर में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने नारे लिखे बैनर एवं तख्तियां लेकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। छात्राओं ने विश्वनाथ मंदिर, गोपेश्वर महादेव, कीर्तेश्वर आदि मंदिरों के साथ ही तिलोथ और कैलाश आश्रम उजेली के गंगा घाटों पर सफाई अभियान भी चलाया। इस अभियान में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विजयलक्ष्मी रावत, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ममता निरंजन आदि शिक्षिकाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें