रर्वाइं शरदोत्सव एवं विकास मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और लोक गायिका मीना राणा के नाम रही। नरेंद्र सिंह नेगी ने हिमवंत देश होला, चकुली फंसे तितली फंसे तू क्यूं फंसे कागा और मीना राणा ने सुलपा की साज, सल्याणा स्याली और बाजू बंद आदि गीतों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
सोमवार शाम को गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत जय शंकर गीत से की। इसके बाद पलायन की बढ़ती समस्या पर व्यंग्य कसते हुए अपणु सी दिखैंणु छे रे लगंणि भलु कू मौं कु छे गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान अनिल बिष्ट, कविलाश नेगी, प्रमेंद्र नेगी, प्रेम बल्लभ पंत और अमरदीप, ऊषा नेगी, राजलक्ष्मी, अंजलि मनियाली और रोशनी नेगी ने भी सहगायन में साथ निभाया। वहीं अशोक रावत, विनोद श्रीकोटि, अंकित नेगी, सोहन चौहान सुदर्शन बिष्ट, पूजा मंदराल, मिनी उनियाल, दुर्गा सागर, आरती सकलानी, गीता उनियाल ने नृत्य और विनोद चौहान, सुभाष पांडेय, सतेंद्र बिष्ट, रवि थापा, द्वारिका ने अपने संगीत से वाहवाही लूटी। संचालन गणेश कुकशाल गणि ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत, पूर्व जिला पंचायत जशोदा राणा, सूरत सिंह रावत, अतोल रावत, कपिल रावत, तिलक, जयनंद सेमवाल आदि मौजूद थे।
मेले को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा
शरदोत्सव में पालिका सभागार में पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मेले को और बेहतर बनाने और स्थानीय व्यवसायियों को कैसे लाभान्वित करने पर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत ने कहा कि पालिका भविष्य में कमियों को दूर कर मेले को भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर यमुनोत्री प्रेस क्लब के सुनील थपलियाल, दिनेश रावत, द्वारिका सेमवाल, ओंकार बहुगुणा, नितिन चौहान, तिलक, अनिल, शांति टम्टा, अरविंद थपलियाल, सोबन असवाल, संदीप चौहान, सभासद हरदेव रावत, संजय अग्रवाल, त्रेपन असवाल आदि रहे। संवाद