फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: नेत्री गांव में नशा और जुआ पर प्रतिबंध लगाने का लिया निर्णय

Sun, 08 Mar 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेत्री गांव में बैठक आयोजित की गई। महिला दिवस पर हुई इस बैठक में नशा और जुआ के खिलाफ अहम निर्णय लिया गया। महिलाओं ने तय किया कि यदि गांव में कोई व्यक्ति शराब, चरस, अफीम, गांजा जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को ग्राम प्रधान जगदीश सिंह रावत की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में सार्वजनिक मेले, उत्सव, शादी–समारोह, पार्टियों और जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत कार्यक्रमों में शराब नहीं परोसी जाएगी। समारोह में शराब पाए जाने पर 51 हजार रुपये तक का दंड लगाया जाएगा।
कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तरकाशी की टीम के सदस्य सुनील वेसारी व अन्य सदस्यों ने बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कविता शाह, अधिशासी अभियंता विनोद पांडेय, ग्राम प्रधान जगदीश सिंह रावत, संस्था से श्रीचन्द्र चौहान, ज्योति, महिला मंगल दल की संतरो देवी, ललिता, कुसुमलता, अनीता राणा, मंजू बुटोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें