पुरोला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं व कमलेश्वर दिव्यांग सोसाइटी के सहयोग से बुरांश परियोजना पुरोला की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नाटक के माध्यम से घरेलू हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक चुनौतियों से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य रितंभरा सेमवाल ने कहा कि महिलाएं समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उन्हें स्वयं आगे बढ़कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी प्रकाश राज, अनुराधा गुसाईं, शोभा बोरियान, आंचल सहित बुरांश टीम की ओर से नीलम, अर्चना, सोमकली, रेखा, मधु, रमिता, रमीना, पल्लवी, रितिका उपस्थित रहीं। संवाद