फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सुरक्षा की दीवार खड़ी होने से पहले ही खतरे की ढलान पर पहुंचा हेलिपैड

Sat, 28 Nov 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका की ओर से कराया जा रहा प्रस्तावित निर्माण कार्य से बना है खतरा
विज्ञापन

कटिंग से निकलने वाला मलबा भी हेलिपैड परिसर में किया जा रहा है डंप
बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र स्थित हेलिपैड को सुरक्षित बनाने के लिए प्रस्तावित निर्माण कार्य ही अब उसके लिए खतरा बन रहा है। हेलिपैड तक सड़क के डामरीकरण और चहारदीवारी निर्माण की आड़ में संवेदनशील पहाड़ी पर मशीनों से अनियंत्रित कटिंग किए जाने का आरोप है। कटिंग से निकलने वाला मलबा भी हेलिपैड परिसर में डंप किया जा रहा है। इससे हेलिपैड के साथ ही आसपास के भवनों पर भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है।
तिलाड़ी सड़क से हेलिपैड तक करीब आधा किलोमीटर मार्ग के डामरीकरण और हेलिपैड की चहारदीवारी निर्माण के लिए लगभग पौने दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत है। निर्माण कार्यदायी संस्था स्वीकृत कार्यों की आड़ में संवेदनशील पहाड़ी पर भारी मशीनों से मनमाने ढंग से कटिंग कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी के संवेदनशील हिस्सों में बिना ठोस सुरक्षा उपायों के की जा रही कटिंग से पहाड़ी का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। इससे आने वाले समय में भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटिंग से निकलने वाले मलबे को हेलिपैड परिसर में ही जमा किया जा रहा है जिससे परिसर में भी खतरा बढ़ रहा है। चिंता का विषय यह भी है कि मलबे के ढेर के आसपास बच्चे खेलते रहते हैं। ऐसे में किसी दुर्घटना की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराने, अनियंत्रित कटिंग और मलबा डंपिंग पर रोक लगाने व सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है। इधर, लोनिवि के एई ध्वजवीर तोमर ने बताया कि निर्माण कार्य में थोड़ी बहुत कटिंग की जा रही है। यदि लगातार कटिंग की जा रही है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें