फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैथल में जिला पंचायत का गेस्ट हाउस तैयार

Sat, 02 Apr 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
गेस्ट हाउस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जनपद में पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए जिला पंचायत ने इसे आय का जरिया बनाने के प्रयास शुरू कर दिए है। दयारा के प्रमुख पड़ाव रैथल में गेस्ट हाउस निर्माण के बाद अब डुंडा, स्यानाचट्टी, गंगनानी और नगर में भी गेस्ट हाउस तैयार करने की योजना है। जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने रैथल पहुंचकर गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को रैथल पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने यहां जिला पंचायत के निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। बता दें कि जिला पंचायत की ओर से 23 लाख रुपये लागत से चार कमरों के अतिथि गृह का निर्माण कराया जा रहा है।

इसमें कैंटीन आदि की सुविधा भी है। सिविल कार्य पूरा हो चुका है। अध्यक्ष ने यात्रा सीजन शुरू होने से पहले अवशेष कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। इस अतिथि गृह के बनने से जहां दयारा पहुंचने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, वहीं जिला पंचायत को भी आय होगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित दर्जनों पर्यटन स्थलों की मौजूदगी के चलते जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटकों को सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही जिला पंचायत इसे आय का जरिया बनाएगी।

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर गंगनानी और स्यानाचट्टी तथा गंगोत्री हाईवे पर डुंडा एवं उत्तरकाशी नगर में अतिथि गृहों का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र राणा, कुलदीप बिष्ट, प्रभारी अपर  मुख्य अधिकारी दुर्गा सिंह चौहान, जेई विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें