फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उड़ान कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का दम

Thu, 05 Feb 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। समग्र शिक्षा के तहत जनपद स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रोचक और शोधपरक प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डुंडा, भटवाड़ी, चिन्यालीसौड़, मोरी, पुरोला और नौगांव ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और डीएम प्रशांत आर्य ने किया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने छात्राओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी की सरहाना की। वहीं, डीएम प्रशांत आर्य ने बच्चों के साथ अभिभावकों की ओर से उत्साह के साथ प्रतिभाग करने की सराहना की। समापन पर पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली, वृंदावन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें