फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार

Fri, 22 Apr 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्ति इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्यों के दौरान निरीक्षण पर आए डीईओ माध्यमिक पर शिक्षकों ने जांची गई कॉपियों से अनावश्यक रूप से छात्र के अंक कम करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीईओ की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए पांच घंटे तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। हालांकि बाद में मूल्यांकन पर्यवेक्षक एवं नियंत्रक ने शिक्षकों से वार्ता कर कॉपियों का मूल्यांकन शुरू करवाया।
विज्ञापन


राजकीय कीर्ति इंटर कालेज में 10 से 24 अप्रैल तक उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों ने डीईओ माध्यमिक डीएस रावत पर निरीक्षण के बहाने मूल्यांकन कार्यों में हस्तक्षेप कर जबरन दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

शिक्षकों का आरोप है कि डीईओ माध्यमिक ने निरीक्षण के दौरान 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में दो छात्रों के समान अंक होने पर एक छात्र के अंक कम करवाने का जबरन दबाव बनाया, लेकिन जब मूल्यांकन में लगे शिक्षक ने अंक कम करने से मना किया तो डीईओ ने शिक्षक की शिकायत बोर्ड परिषद रामनगर नैनीताल को भेज दी।
विज्ञापन


शुक्रवार डीईओ की कार्यशैली से गुस्साए शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्यों का बहिष्कार शुरू किया। इस दौरान किसी तरह मूल्यांकन पर्यवेक्षक एवं नियंत्रक ने शिक्षकों से बातचीत कर पांच घंटे बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू करवाया।

इस संबंध में डीईओ माध्यमिक डीएम रावत ने शिक्षकों के उत्तर पुस्तिका में अंक कम करने के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि शिक्षकों को सही ढंग से मूल्यांकन करने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें