फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के स्वावलंबन पर दिया जोर

Mon, 18 Jul 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
Plantation - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हिमवीर वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा) की केंद्रीय अध्यक्ष शीला चौधरी ने उत्तरकाशी पहुंचकर मातली एवं महिडांडा में आईटीबीपी के हिमवीरों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं के स्वावलंबन पर जोर दिया। यहां उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन


रविवार को 12वीं वाहिनी आईटीबीपी मातली में हावा की केंद्रीय अध्यक्ष शीला चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने हिमवीरों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। महिला स्वावलंबन पर जोर देते हुए उन्होंने हिमवीरों के परिजनों के लिए स्वरोजगार परक प्रशिक्षण आयोजित करने की बात कही।

हिमवीरों के परिजनों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हावा की केंद्रीय अध्यक्ष ने वाहिनी परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर चीफ पैट्रन रेवती देवी आदि मौजूद रहे। इससे पहले हावा की केंद्रीय अध्यक्ष ने महिडांडा स्थित आईटीबीपी के काउंटर इंसर्जेंसी जंगल वार फेयर (सीआईजेडब्ल्यू) स्कूल में भी हिमवीरों के परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर परिवार कल्याण अध्यक्षा रेखा यादव, शिवानी सिंह, प्रत्यूषा गुडला, मंजू, उमा, ललिता, मुकेश बाई, सुनीता, देवकी धामी, जानकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें