फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर

Wed, 06 Apr 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
बैठक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम (एसबीएमए) के संस्थापक डा. स्वामी मनमंथन की पुण्य तिथि पर संस्था में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बाल अधिकारों के साथ ही कृषि आधारित व्यवसायिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बुधवार को एसबीएमए के कार्यालय में बाल अधिकार एवं सुरक्षा में आम जन की भागीदारी तथा कृषि आधारित व्यवसायिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

संस्था के परियोजना प्रबंधक गोपाल थपलियाल ने बताया कि स्वामी मनमंथन ने वर्ष 1977-78 में अंजनीसैण टिहरी में संस्था की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य महिला एवं बाल विकास आधारित सामुदायिक विकास की नींव तैयार करना था।
विज्ञापन


प्लान इंडिया के राज्य समन्वयक सुरेश बलोदी ने बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर दिया। एकता जोशी ने इस दिशा में संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस मौके पर डीडीओ आनंद सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर, कमलेश गुरुरानी, द्वारिका सेमवाल, नागेंद्र दत्त, संदीप उनियाल, नत्थीलाल घलवान, अजय पंवार, भूपेंद्र बडोनी, दिनेश डबराल, सुनैना भट्ट, मोहन स्नेही, मनोज रावत आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें