फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सड़कों पर उड़ती धूल और घंटों का जाम बना मुसीबत

Thu, 25 Dec 2025 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर प्रशासन की अनदेखी पड़ रही है लोगों पर भारी
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे 123 के चौड़ीकरण कार्य के दौरान क्षेत्र के स्थानीय लोगों सहित हरकीदून, केदारकांठा सहित खरसाली गांव आ रहे तीर्थ यात्रियों को सड़क पर उड़ रहे धूल के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
वहीं, जाम की समस्याओं के कारण कई घंटों तक उन्हें हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे इस हाईवे पर आवागमन करने वाले यात्रियों का नैनबाग से बड़कोट तक के सफर को तय करने के लिए कई घंटे बरबाद हो रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दो-तीन महीनों से यमुनोत्री हाईवे 123 पर नैनबाग से बड़कोट सरुखेत तक हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इससे क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर जगह-जगह सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इससे सड़क पर भारी धूल उड़ रही है। धूल की समस्या को कम करने के लिए लोग पानी के छिड़काव की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के कारण हाईवे पर चलने वाले वाहनों को एक ही स्थान पर लंबे समय तक न रोका जाए। मार्ग पर सरूखेत बड़कोट, डामटा, सारीगाड, बर्नीगाड़ और नौगांव क्षेत्र के अंतर्गत वाहनों के लगातार लग रहे लंबे जाम से लोगों को अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। जा रहा है। वहीं चौड़ीकरण के कारण उड़ रही धूल ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें