फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उपराड़ीखड्ड में बना डंपिंग जोन बरसात में बन सकता है बड़ा खतरा

Thu, 22 May 2025 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को बारिश का मलबा सीधा यमुना नदी में बहकर पहुंचा
विज्ञापन

बड़कोट। उपराड़ीखड्ड में सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग निर्माण का डंपिंग जोन आगामी बरसात में बड़ा खतरा बन सकता है। बीते बुधवार को हुई बारिश में इसका मलबा सीधा यमुना नदी में बहकर गया। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मानसून सीजन में यह बड़कोट नगर के आधे क्षेत्र के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।
उपराड़ीखड्ड में बने डंपिंग जोन पर स्थानीय लोग लंबे समय से सुरक्षात्मक कार्यों की मांग कर रहे हैं। उसके बाद कार्यदायी संस्था की ओर से वहां पर कार्य भी शुरू किया गया, लेकिन वह मात्र कलवर्ट लगाने तक ही सीमित है। उसके अलावा वहां पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते बुधवार को इसका मलबा बारिश के पानी के साथ यमुना नदी तक बह कर गया। यह तो गनीमत रही कि मलबा इधर-उधर नहीं फैला, नहीं तो वहां पर लोगों के घरों और दुकानों भी नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वहां पर जल्द ही सुरक्षात्मक कार्य नहीं होते हैं, तो आगामी मानसून में बड़कोट नगर के आधे क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। नगरवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कार्यदायी संस्था को निर्देशित कर मानसून सीजन से पहले वहां पर सुरक्षात्मक कार्य करवाए जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें