फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से मलबा बोल्डर आने पर चालक ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे डबराणी और रतूड़ीसेरा में भूस्खलन के चलते बंद रहा। हालांकि डबराणी में हाईवे करीब नौ घंटे बाद खुल गया था, लेकिन रतूड़ीसेरा में रुक-रुककर मलबा व बोल्डर गिरने से हाईवे पर आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। यहां अचानक पहाड़ी से मलबा व बोल्डर आ गया और हाईवे खोल रहे जेसीबी चालक ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

भटवाड़ी के निकट डबराणी में बारिश के चलते रविवार तड़के हाईवे पर मलबा और बोल्डर आ गए और यहां आवाजाही बंद हो गई। सूचना पर पहुंची बीआरओ की मशीन व मजदूर हाईवे खोलने में जुट गए और दोपहर बाद यहां आवाजाही बहाल हो पाई। वहीं बंदरकोट के पास रतूड़ीसेरा में सुबह दस बजे अचानक मलबा व बोल्डर आने से दोनों तरफ वाहन फंस गए। इस जगह पहाड़ी से रुक-रुककर हो रहे भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही में खतरा बना है। आधे घंटे बाद मार्ग खुला जो दोपहर बाद दोबारा बंद हो गया। ऐसे में हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जेसीबी चालक हाईवे खोल रहा था कि अचानक पहाड़ी से मलबा आ गया। लोगों ने शोर मचाया तो जेसीबी चालक ने भागकर जान बचाई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि रतूड़ीसेरा में हाईवे खुल गया है, लेकिन रुक-रुककर मलबा व बोल्डर आने से मार्ग के बंद होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें