फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जोशियाड़ा बैराज में डीएम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Sat, 18 Jul 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मानसून के दौरान संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जोशियाड़ा बैराज की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर तैयारियों की हकीकत परखी। शनिवार सुबह बैराज पहुंचे डीएम ने मुख्य कंट्रोल रूम में मॉनिटरिंग सिस्टम, अर्ली वार्निंग सिस्टम और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश दिए कि बैराज से जुड़ी सभी सुरक्षा प्रणालियां 24 घंटे सक्रिय रहें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयारी रखें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ऑटोमेटेड सायरन सिस्टम, क्विक रिस्पांस मैकेनिज्म और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
उन्होंने तकनीकी उपकरणों की नियमित जांच, ड्रेनेज व्यवस्था की निगरानी और बैराज संचालन में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने के निर्देश दिए। डीएम ने मानसून को देखते हुए बैराज क्षेत्र में सिल्ट प्रबंधन और साफ-सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने को कहा। निरीक्षण के दौरान ईई यूजेवीएनएल विपिन डंगवाल, डीडीएमओ शार्दूल गुसाईं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें