फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Fri, 08 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने देहरादून ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि युवक बाइक पर सवार था और उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम मरगांव निवासी अंकित बर्त्वाल(23) पुत्र मदन सिंह मोटर साइकिल से धरासू पावर हाउस से अपने घर लौट रहा था। धरासू के पास सामने से आते एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

घायल को सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे देहरादून रेफर किया था। परिजन उसे लेकर देहरादून जा रहे थे, लेकिन देर रात मसूरी के पास उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। धरासू थाना प्रभारी गजेंद्र कुंवर ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक को सीज कर चालक प्रदीप पुत्र सोबेंद्र निवासी कवाटा दशगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें