फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ की बेटियों ने खेल जगत में गाड़े सफलता के झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। हौसलों की उड़ान हो तो सीमित संसाधन भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकते। इस कहावत को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ की बेटियों ने सच साबित कर दिखाया है। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा और मेहनत का दम दिखाते हुए विद्यालय की तीन छात्राओं ने एक ही शैक्षणिक सत्र में राज्य के प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स हॉस्टलों में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

हाल ही में संपन्न चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के दम पर कक्षा आठ की प्रियांशी पंवार और 11वीं की सविता पडियार का चयन हैंडबॉल के लिए मनेरा स्पोर्ट्स हॉस्टल उत्तरकाशी में हुआ है। दोनों छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल है। इससे पहले इसी सत्र में कक्षा सात की प्रतिभावान छात्रा अवनी नौटियाल ने एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए चंपावत स्थित लोहाघाट स्पोर्ट्स हॉस्टल में स्थान हासिल किया था।
एक ही सत्र में तीन छात्राओं का अलग-अलग खेल विधाओं में चयन विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस सफलता के पीछे व्यायाम शिक्षिका डॉ. सोनम नेगी की मेहनत, समर्पण और निरंतर तकनीकी प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन में छात्राएं नियमित अभ्यास कर अपनी खेल प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं। प्रधानाचार्य डॉ. शशि प्रभा ने तीनों छात्राओं को बधाई देते हुए इसे विद्यालय की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने डॉ. सोनम नेगी सहित समस्त शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें