फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भिक्षा नहीं शिक्षा दें की थीम के साथ चलाया जाएगा अभियान

Wed, 12 Mar 2025 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की ओर से बाल विकास विभाग और अन्य विभागों के साथ किया गया शुरू
विज्ञापन

उत्तरकाशी। पुलिस की ओर से बाल विकास विभाग और अन्य विभागों के साथ ऑपरेशन मुक्ति अभियान शुरू किया गया है। इसको इस बार भिक्षा नहीं शिक्षा दें और बच्चे को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें थीम के साथ जनजागरूक अभियान चलाया गया। वहीं इसकी संयुक्त रिपोर्ट प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों को समय-समय पर दी जाएगी।
एसपी सरिता डोबाल के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने महिला बाल विकास विभाग सहित बाल संरक्षण समिति, श्रम विभाग, बाल एवं किशोर न्याय बोर्ड आदि विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान हमारा प्रयास रहेगा कि हर बच्चे को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

वहीं इसके लिए स्कूल, गांव, नगर क्षेत्र के मोहल्लों में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों को बताया जाएगा कि अगर कोई बच्चा कहीं भीख मांगते हुए दिखे, तो उसे और उसके माता-पिता को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही अभियान से जुड़े विभागीय अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

वहीं बाल श्रम को रोकने के लिए भी जनपद के सभी क्षेत्रों में होटल, ढाबों आदि पर भी छापे मारे जाएंगे। अगर वहां पर कोई बच्चा कार्य करते हुए मिलता है, तो संबंधित लोगों को उसे पढ़ाने के लिए कहा जाए। उसके बावजूद अगर कोई जबरन बच्चों से काम करवाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें