फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डामर उखाड़कर बिछाई भूस्खलन की मिट्टी, धूल के गुबार से लोग बेहाल

Tue, 03 Mar 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी और स्थानीय लोग धूल से बचने के लिए कर रहे हैं पानी का छिड़काव
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोरी में बीआरओ की ओर से गंगोत्री हाईवे के डामरीकरण के नाम पर उखाड़ कर वहां पर नेताला भूस्खलन जोन से मिट्टी लाकर बिछा दी। इससे कारण वहां पर धूल उड़ने के कारण व्यापारियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वे धूल से बचने के लिए दिनभर सड़क पर पानी का छिड़काव करने के लिए मजबूर हैं। साथ ही धूल से दुकानों और घरों में रखा सामान खराब हो रहा है।
स्थानीय व्यापारी सुनील राणा, दिग्विजय नेगी, विकास राणा का कहना है कि गंगोरी पुल के समीप बाजार में गंगोत्री हाईवे मात्र वन विभाग के बैरियर के समीप क्षतिग्रस्त था। बीआरओ की ओर से सड़क सुधारीकरण के नाम पर गंगोरी पुल के दोनों पहले सड़क पर बिछाया गया डामर उखाड़ा गया। उसके बाद वहां पर डामरीकरण बिछाने के स्थान पर नेताला भूस्खलन जोन से लाई गई मिट्टी को बिछा दिया गया।
विज्ञापन

इससे अब पूरे बाजार सहित आसपास के घरों में लोग सड़क पर उड़ने वाली धूल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे जहां एक ओर दुकानों और घरों में रखा सामान खराब हो रहा है वहीं दूसरी ओर धूल के कारण सांस सहित खांसी आदि बीमारी का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों औ लोगों को दिनभर सड़क पर धूल से बचने के लिए छिड़काव करना पड़ता है। उनका कहना है कि कई बार मांग की जा चुकी है कि सड़क पर मिट्टी के स्थान पर डामर बिछाकर वहां पर स्थिति को सुधारा जाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस प्रकार की स्थिति रही तो उन्हें बीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें