पुरोला में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे
पुरोला। गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं होता है बल्कि समाज को संस्कारित, सफल और आदर्श नागरिक प्रदान करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शराब, स्मैक, तंबाकू सहित अन्य नश के दुष्प्रभावों से सावधान रहने, पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों व पेड़-पौधों की सुरक्षा का संदेश दिया।प्रधानाचार्य उत्तम सिंह चौहान विद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक प्रगति की आख्या प्रस्तुत की। साथ ही क्रीड़ा, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी पूजा नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, संजय सिंह रावत, रविंद्र सजवाण, देवेंद्र उनियाल, अर्चना असवाल, स्वाति कैंतुरा, सुभद्रा जोशी, ज्योति राणा आदि मौजूद रहे। संवाद