फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: विकास भवन की नाक के नीचे आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला

Sat, 03 Jan 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ के छापे में खुली विभागीय लापरवाही की पोल
विज्ञापन

अनुपस्थित कार्यकर्ताओं के वेतन पर रोक लगाने के दिए निर्देश
उत्तरकाशी। विकास भवन स्थित बाल विकास विभाग से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित डांग गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को ताले लटके मिले। शिकायत मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान केंद्र में काफी अव्यवस्था देखने को मिली। आंगनबाड़ी केंद्र में व्यवस्थाओं को लेकर घोर लापरवाही मिलने पर सीडीओ ने बाल विकास विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
शनिवार को विकास भवन के निकट डांग गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में ताले लटके होने की सूचना पर सीडीओ जय भारत औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर धूप में बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र का ताला खुलवाया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र में स्टॉक रजिस्ट्रर व उपस्थिति पंजिका में किसी भी बच्चे की उपस्थिति दर्ज नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पिछले दो माह से कुक्ड फूड तैयार नहीं पाया गया। सीडीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया क्षेत्र की सुपरवाइजर रीना भंडारी की आंगनबाड़ी केंद्र में व्यवस्थाओं को लेकर घोर लापरवाही देखने को मिली है। जिला बाल विकास अधिकारी यशोदा बिष्ट को आंगनबाड़ी केंद्र में स्थापित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारी को अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें