फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात यमुनोत्री हाईवे पर एक टेंपो गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीएचसी ब्रह्मखाल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ब्रह्मखाल चौकी प्रभारी समीप पांडे ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे धरासू बैंड से एक टेंपो ब्रह्मखाल की ओर जा रहा था, जो कि यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी से आगे अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। टेंपो के पीछे से आ रहे वाहन ने हादसे की जानकारी पुलिस चौकी को दी, जिसके बाद हादसे में गंभीर घायल चालक रामराज राणा (40) पुत्र स्व. चंदन राणा निवासी गोनाग हाल ब्रह्मखाल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें