फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कर्मचारियों, शिक्षको और छात्राओं को बताए योग के फायदे

Wed, 21 May 2025 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
भटवाड़ी। आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से ब्लॉक सभागार में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक के कर्मचारी, शिक्षक और छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कर उन्हें योग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

भटवाड़ी ब्लॉक सभागार में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रभारी वीडीओ कैलाश चंद रमोला और वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. हर्ष मणि नौटियाल ने किया। उन्होंने सभी कर्मचारी, शिक्षक और छात्र-छात्राओं को योग के फायदे बताए। कहा योग आसन शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है।
वहीं डॉ. महेश भट्ट और डाॅ. अनुज पुरी ने बताया कि योग स्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इस दौरान योग अनुदेशक राकेश, अमिता और मनीषा ने विभिन्न सभी लोगों को विभिन्न योगाभ्यास कराया। इस मौके पर दुर्गेश नौटियाल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें