उत्तरकाशी। हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने ग्रोथ सेंटर डुंडा का निरीक्षण कर समूह सांची संगठन बुनकरों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बुनकरों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने हिमाद्रि एंपोरियम, कार्डिंग प्लांट, वुडन सीएफसी का भी स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं मां गंगा सीएलएफ नेताला की ओर से बनाए गए उत्पादों का भी निरीक्षण किया गया और बाजार में हिलांश नाम से बेचे जाते हैं। दर्जाधारी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और संवर्धित करना सरकार की प्राथमिकता है। हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद न केवल राज्य की पहचान हैं। इस दौरान दर्जाधारी ने बुनकरों की कला और मेहनत को उचित मंच प्रदान किए जाने के साथ-साथ राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाने के लिए कार्य किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शैली डबराल, सहायक प्रबंधक आकाश, सीमा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद