फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ब्लॉक मुख्यालय दूसरी जगह शिफ्ट करने का विरोध

Sun, 25 May 2025 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने समस्या हल नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। विकासखंड मुख्यालय को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए प्रशासन की ओर से भूमि चयन प्रकिया को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। कहा कि यदि विकासखंड मुख्यालय कहीं ओर जगह शिफ्ट किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने इस संबंध में विशाल जनसभा आयोजित की गई। साथ ही विकासखंड मुख्यालय संघर्ष समिति का गठन करते हुए विजय बडोनी को अध्यक्ष चुना गया।
रविवार को जीआईसी श्रीकोट में दशगी, बिष्ट गमरी, हताड़ पट्टी के ग्रामीणों की एक जनसभा आयोजित की गई। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की ओर से विकासखंड मुख्यालय को अन्यत्र शिफ्ट किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतें होगी। कहा कि विकासखंड मुख्यालय को यदि अन्यत्र स्थानांतरित किया गया, तो वह जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें विजय बडोनी अध्यक्ष, राजेंद्र गुसाईं संरक्षक, प्रदीप कैंतुरा उपाध्यक्ष, जगमोहन राणा सचिव, राजेंद्र रांगड मीडिया प्रभारी चुने गए। इस मौके पर जगबीर भंडारी, दीपेंद्र पंवार, राजवीर महंत, किशन रावत, राकेश चौहान, सोवेंद्र महर, दिगंबर नेगी, बलबीर रावत, सुरेंद्र कैंतुरा, शूरबीर राणा, गोविंद राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें