फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के फैसले से तीर्थपुरोहित खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के ऐलान से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए इसे सत्य, सनातन और परंपराओं की जीत बताया।
विज्ञापन

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चारों धामों के तीर्थपुरोहित सीएम से मिलकर उनका धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। समिति के सचिव सुरेश सेवमाल ने कहा कि कृषि कानून वापसी के बाद राज्य की धामी सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को वापस लेकर बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, संसार में वही टिका रहता है। गंगोत्री मंदिर समिति के ही पूर्व सह सचिव राजेश सेमवाल ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया। कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने देवस्थानम बोर्ड के रूप में काला कानून थोपा था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थपुरोहितों से संवाद कायम कर उनसे वार्ता की। जिसके बाद आज देवस्थानम बोर्ड को भंग कर दिया गया। उन्होंने सीएम के दीर्घायु व यशस्वी भविष्य की कामना की। उधर, यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पड़ाव खरसाली स्थित यमुना मंदिर परिसर में खुशी का माहौल रहा। यमुनोत्री धाम की पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, सचिव लखन उनियाल, मंदिर समिति के विपिन, प्यारेलाल, मनमोहन उनियाल, अनोज उनियाल, आशुतोष, कुलदीप उनियाल आदि ने भी सरकार के फैसले पर खुशी जताई।
-------
आज मनाया जाएगा जश्न
देवस्थानम बोर्ड भंग होने की खुशी में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित गंगोत्री मंदिर धर्मशाला में मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी मनाई जाएगी। समिति के पूर्व सह सचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि प्रात: 11 बजे तीर्थ पुरोहित धर्मशाला में एकत्रित होकर सीएम का धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें