यमुना घाटी फल एवं सब्जी प्रसंस्करण स्वायत्त सहकारिता के संस्थापक किसान पंडित भरत सिंह राणा ने हिमरोल गांव में स्थापित अपनी यूनिट में स्थानीय लोगों को ढिंगरी मशरूम उत्पादन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया।
मास्टर ट्रेनर जगमोहन राणा ने बताया कि उनकी यूनिट में हिमरोल, पालुका एवं कलोगी गांव के आधा दर्जन से अधिक युवा और महिलाएं निशुल्क मशरूम उत्पादन के गुर सीख रहे हैं। यूनिट में मनसा देवी, आईना देवी, बसंती देवी, प्रदीप, राजमोहन सिंह, आकाश आदि शामिल हैं।