उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति समेत दस सूत्री मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
सीईओ को सौंपे पत्र में संघ के अध्यक्ष उदय सिंह बिष्ट व मंत्री जयदेव सिंह राणा ने शिक्षकों की कई समस्याएं उठाई। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय व उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में रिक्त प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति देने, विकासखंड स्तर पर शिक्षकों के चयन वेतनमान स्वीकृत करने, ग्रीष्मकालीन अवधि में कार्य करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश का लाभ देने, जीपीएफ, अंशदायी पासबुक, सेवा पुस्तिकाओं का अंकन करने, वेतन वृद्धि का निस्तारण, कनिष्ठ अध्यापकों को दो-तीन वृद्धि प्रदान कर वरिष्ठ अध्यापकों से अधिक वेतन आहरण के प्रकरण में सुधार करने, चिन्यालीसौड़ ब्लाक के कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में भी कंप्यूटर आवंटन करने व जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत कराने की मांग की।