डुंडा के जुणगा गांव में नमामि गंगे तहत आयोजित जैविक कृषि कार्यशाला में शामिल ग्रामीण।
- फोटो : UTTER KASHI
नमामि गंगे परियोजना के तहत जुणगा गांव में कार्यशाला आयोजित कर ग्रामीणों को जैविक कृषि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जैविक कीटनाशकों का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया।
नमामि गंगे परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक कृषि को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में जसपुर ऊधमसिंहनगर की संस्था श्रीराम सॉल्वेंट एक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था के जिला समन्वयक महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बाजार में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ती जा रही है। इन उत्पादों के किसानों को अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को जैविक खेती को अपनाना चाहिए। इस मौके पर ब्लाक समन्वयक आयुष सेमवाल, राजेश नौटियाल, संगीता सेमवाल, संपूर्णानंद नौटियाल, संजय रावत आदि मौजूद रहे।