फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदेय स्थलों को चिह्नित कर सुविधाएं जुटाएं

Mon, 29 Aug 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। वर्ष 2017 में विस चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार प्रत्येक मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं जरूरी है। जिन मतदेय स्थल पर शौचालय, बिजली, पेयजल तथा फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। उन मतदेय स्थलों को चिह्नित कर सूची को जिला निर्वाचन मुख्यालय को उपलब्ध कराए।

साथ ही जीर्णशीर्ण मतदेय स्थल को अलग से चिह्नित करने एवं सूची को शिक्षा विभाग व डीएम को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्वाचन संबंधी पत्रावलियों को गंभीरता से लेने को कहा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मतदेय स्थलों व विद्यालय की मरम्मत और वहां तक पहुंचने वाले पैदल मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर जिला योजना से बनाए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्वाचन की तैयारी एवं कार्यों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएल शाह ने बताया कि 43 मतदेय स्थल पर पेयजल की समस्या तथा 23 में शौचालय, 121 में बिजली, 61 में फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। बैठक में सीडीओ उदय सिंह राणा, एसपी ददनपाल, एडीएम अशोक कुमार पांडेय, एसडीएम भटवाड़ी विजयनाथ शुक्ल, शैलेंद्र नेगी, राजकुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें