बड़कोट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में आयोजित दो दिवसीय दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा दिवस मेले का समापन हो गया। प्रतिभा दिवस को वास्तविक मेले का स्वरूप देने के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं के सहयोग से लोक देवताओं की डोली नृत्य व विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय लोक कथा प्रतियोगिता में स्वीटी प्रथम, आरुषि द्वितीय व राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक वाद्य प्रतियोगिता में नैतिक प्रथम, सूरज द्वितीय व आरुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में निशिक प्रथम, अमित द्वितीय, तनीषा तृतीय, मॉडल प्रतियोगिता में आरजू प्रथम, ओम द्वितीय एवं कार्तिक भट्ट ने तृतीय और चित्रकला में मानसी प्रथम, नैतिक द्वितीय एवं वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य संजीव जोशी ने कहा कि भविष्य में इस कार्यक्रम में और अधिक विधाओं को शामिल किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम के समन्वयक शांति रतूड़ी, डॉ सुबोध सिंह बिष्ट, बृजेश कुमार मिश्र, टीकाराम सिंह रावत, बबीता सजवाण, ऋचा उनियाल मौजूद रहे। संवाद