देहरादून में उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा विभिन्न मांगो के लेकर की जा रही हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को रवाईं घाटी के बिजली घरों में तैनात उपनल एवं सेल्फ हेल्प आउट सोर्स कर्मचारियों ने बैठक कर शीघ्र मांग पूरी न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सुनीता राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हड़ताल का समर्थन करते हुए शीघ्र शासन से कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की गई। इस अवसर पर चंद्रवीर नेगी, सूरत राणा, संतोष शाह, राजीव अग्रवाल, बिजेंद्र चौहान, पंकज कुमार, विशाल गोयल, मनोज रतूड़ी, अब्बल चंद रमोला, संदीप पंवार, धनवीर नेगी, आनंद किशोर बिजल्वाण, नरेश कंडियाल, अतोल चौहान, दिलीप रावत, किशोर, लाखी राम, चतर सिंह, सोवेंद्र लाल, जोगेंदर लाल, प्रवेश नौडियाल, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद