फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जीआईसी श्रीकोट में चल रहा समर कैंप संपन्न

Tue, 03 Jun 2025 04:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकोट में सात दिनों से चल रहा समर कैंप संपन्न हो गया। इस दौरान छात्राओं को भाषा के साथ ही विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

समापन पर प्रधानाचार्य मनवीर रावत ने बताया कि इस समर कैंप में बच्चों को नृत्य, संगीत, चित्रकला, खेलकूद, विज्ञान प्रयोग और विभिन्न भाषाओं का ज्ञान प्राप्त हुआ। ये सभी गतिविधियां न केवल उनकी प्रतिभा को निखारेगी, बल्कि उनमें आत्मविश्वास को भी विकसित करेगी। कहा कि विद्यालय परिसर में बच्चों की प्रस्तुति और उत्साह ने सभी को प्रभावित किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रदीप कैंतुरा, शैलेंद्र महंत, प्रकाश नेगी, राजेंद्र गुसाईं, राजेंद्र रांगड़, पुलम सिंह भंडारी, सुमेर चंद रमोला, सुरेंद्र कैंतुरा, जयबीर रावत, चैन सिंह पंवार, दुर्गा पंवार, विनोद राणा, जितेंद्र, कमल नयन जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें