फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

Sat, 09 May 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएल जुंवाठा पीजी कॉलेज में हुआ वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह
विज्ञापन

पुरोला। बीएल जुंवाठा पीजी कॉलेज में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह मनाया गया। समारोह में क्रीड़ा, पठन-पाठन, सांस्कृतिक व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियन रहे प्रवीण, अमिषा और अनुप्रिया पंवार को विशेष सम्मान दिया गया। वहीं आधुनिक एआई टेक्नोलॉजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिषेक, सौरव व आरती को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले 24 से अधिक छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक गतिविधियों में टीम लीडर ज्योति सहित कई छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जबकि मंच संचालन के लिए अभिषेक, आईशा व शीतल को सम्मान मिला। युवा आपदा मित्र कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए आयुष लौथानी और आलोक बनाटा को सम्मानित किया गया। आईआईटी रुड़की में आयोजित एमटीटीएस स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले अभिषेक उनियाल, रानी शर्मा और सानिया को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि विधायक पुरोला दुर्गेश लाल, डीएफओ डीपी बलूनी ने छात्र-छात्राओं से शिक्षा के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत के संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. एके तिवारी ने संस्थान की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर महाविद्यालय उत्तरकाशी के प्राचार्य पंकज पंत, छात्रसंघ अध्यक्ष गोविंद सिंह, डॉ. प्रहलाद रावत, राजपाल पंवार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें