फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्राओं को बताई गणित को रोचक बनाने की तकनीक

Sun, 05 Apr 2026 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पीजी कॉलेज के गणित विभाग की ओर से विषय पर दीक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को गणित को रोचक बनाने के लिए नई तकनीकी के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को गणित प्रति कैसे अपनी रुचि को विकसित करने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के गणित विभाग में आयोजित कार्यशाला में एकेडमिक कॉर्डिनेटर डॉ. अनंत नारायण हरिहरन ने छात्राओं को गणित के सरल तरिकों के बारे में बताया। कहा कि गणित हमारे दैनिक जीवन में शामिल है और मनुष्य की जिज्ञासा व आवश्यकता के साथ विकसित हुआ है। साथ ही यह तार्किक सोच विकसित करने में भी मदद करता है। डॉ. महेंद्र परमार ने छात्राओं को रटने के बजाय गणितीय सोच को बढ़ावा देने के लिए सैद्धांतिक ज्ञान के स्थान पर समस्या समाधान पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ. प्रियंका संगल, डॉ बचन लाल, डॉ. विश्वनाथ राणा, डॉ ऋचा धीमान, डॉ सृष्टि, डॉ रोशनी रावत, डॉ सुनीता मेहता, डॉ. दीपक, अंजलि नौटियाल, मोहन लाल शाह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें