फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्र-छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी

Sat, 24 May 2025 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, यातायात पुलिस, एसडीआरएफ और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने राजकीय मातली में एक दिवसीय शिविर लगाकर छात्राओं को विभिन्न कानूनी जानकारी दी।
विज्ञापन

जीआईसी मातली में आयोजित शिविर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुवर्णा नौटियाल ने छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी। कहा कि दुर्घटना के प्रथम घंटे में दुर्घटना में गंभीर घायल व्यक्तियों को यदि तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए तो हम उस व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। साथ ही उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा गुड समेरिटन पुरस्कार के तहत शुरू की गई राह वीर योजना के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप भट्ट, राजेंद्र पंवार, बलवीर राणा, संजय, प्रकाश शाह, डॉ. अनिल नौटियाल, मनोज टम्टा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें