फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: किशन लाल बने शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष

Sat, 24 May 2025 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राजकीय बौन पंजियाला में शिक्षक अभिभाव संघ की बैठक में छात्राओं को सार्वांगीण विकास को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए किशन लाल को अध्यक्ष चुना गया। वहीं विद्यालय के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया।
राइंका बौन पंजियाला गांव में आयोजित बैठक में विद्यालय की समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही इंटर और हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मनित किया गया। इसमें हाईस्कूल के अरुण सिंह पडियार, सोनम पडियार और दिव्यांशी शामिल थे। साथ ही इंटर में सृष्टि, सूरज और आकाश रांगड को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए किशन लाल अध्यक्ष, कृपाल सिंह राणा सह सचिव, धीरेंद्र सिंह पडियार कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा लक्ष्मी, गीता देवी, मीना बिष्ट, संगीता, कृष्णा पडियार को सदस्य चुने गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य विक्रम चंद जोशी, लीला रावत, मनोज जोशी, मनवीर गौतम, विजय प्रकाश, अभिषेक रतूड़ी, संगीता, प्रमिला बिजल्वाण, आशा रतूड़ी, गीता भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें