नई टिहरी /नरेंद्रनगर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग कर्मियों, आईटीआई के छात्र-छात्राओं व कर्मियों ने नई टिहरी बाजार में रैली निकालकर लोगों को तंबाकू से होने नुकसान के प्रति सतर्क किया। चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्यांशु प्रथम, कनिका बडोनी द्वितीय, तनुजा तृतीय रही।
विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। एसीएमओ डॉ़ जीतेंद्र भंडारी ने आईटीआई परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। डॉ़ रीना सिंह ने कहा कि बीड़ी-सिगरेट के धुएं से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य मेजर सिंह पुंडीर, दर्मियान रावत, मधु डोभाल, सिद्धार्थ उनियाल, अंकित पथरियाल, भुमनेश्वर प्रसाद सेमवाल, रणवीर सिंह, अनुराग नेगी आदि मौजूद रहे।
नरेंद्रनगर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप के दौरान छात्राओं ने नगर क्षेत्र में रैली निकालकर तंबाकू का उपयोग नहीं करने की अपील की। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह, आदित्य नारायण सिंह, रजनी गैरोला, पूरन सिंह बिष्ट मौजूद रहे। दूसरी ओर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर चंबा प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में गोष्ठी आयोजित की गई। प्राधिकरण के सचिव आलोकराम त्रिपाठी ने तंबाकू निषेध दिवस मनाने की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां, सोमवारी लाल सकलानी, राकेश बहुगुणा, योगेश रमोला, प्रदीप कोठारी आदि मौजूद रहे। संवाद