फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बड़कोट और नौगांव में छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली

Wed, 12 Mar 2025 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। डॉ. पदमचंद विमल कवंर गांधी सरस्वती शिशु मंदिर खरसाली के छात्र-छात्राओं ने पौराणिक व ऐतिहासिक स्थल लाखामंडल का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बड़कोट और नौगांव बाजार में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों से नगर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्कूल के व्यवस्थापक प्यारेलाल उनियाल ने बताया कि मां यमुना के शीतकालीन गद्दी स्थल सीमांत गांव खरसाली में डॉ. पदमचंद विलम कवंर गांधी सरस्वती शिशु मंदिर संचालित है। विद्यालय में लगभग डेढ़ सौ नौनिहालों को पौराणिक व ऐतिहासिक स्थल लाखामंडल तक शैक्षणिक भ्रमण करवाया। यहां उन्होंने लाखामंडल के बारे में जानकारी। वहीं उन्होंने वापसी में पालिका परिषद बड़कोट और नगर पंचायत नौगांव में स्वच्छता अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकलने के साथ बड़े-बड़े थैलों में कचरा एकत्र किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद राणा, प्रताप तोमर, सरवीर चौहान, प्रवेश कंडवाल, नीरज तोमर, रेखा उनियाल, कोमल तोमर, दिनेश चंद्र, दिनेश राणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें