फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: संस्कृत स्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 24 Sep 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
समूहगान में श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय ने मारी बाजी
विज्ञापन

उत्तरकाशी/नौगांव। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उत्तरकाशी और दौलतराम रवांल्टा राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई।
उत्तरकाशी में प्रतियोगिता का समापन दायात्विधारी प्रताप सिंह पंवार और राजकीय शिक्षक संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ. बद्री प्रसाद सेमवाल ने किया। समूह गान में श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय प्रथम, राइंका भंकोली द्वितीय और पीजी कॉलेज उत्तरकाशी तृतीय रहा।
विज्ञापन

नाटक में पीजी कॉलेज प्रथम, श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय द्वितीय और राइंका गंगोरी तृतीय रहा। आशुभाषण में श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिपुरम और राइंका साल्ड क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। समूह नृत्य में राइंका गंगोरी प्रथम, पीजी कॉलेज द्वितीय, महर्षि विद्या मंदिर तृतीय स्थान पर रहा।
वाद विवाद में राइंका भंकोली, श्री विश्वनाथ संस्कृत महा विद्यालय द्वितीय व राइंका साल्ड तृतीय रहे। इस मौके पर माधव प्रसाद अवस्थी, अभिषेक नौटियाल, अनिल बहुगुणा, अरिवंद पश्चमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, नौगांव में समूह गान में राइंका कलोगी प्रथम, बर्नीगाड़ द्वितीय और बड़कोट तृतीय रहा। समूह नृत्य में राइंका नौगांव प्रथम, हिलग्रीन इंटर कॉलेज बड़कोट द्वितीय और राइंका बड़कोट तृतीय रहा। वाद-विवाद में राइंका नौगांव की रिया और शिक्षा नौटियाल प्रथम, राइंका राना गीठ की शालू और आरुषि द्वितीय, राइंका कलोगी के अक्षत थपलियाल और शिवांग डोभाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें