फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्र-छात्राओं ने ली हिमालयी वनस्पति की जानकारी

Thu, 13 Nov 2025 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। वन अनुसंधान रेंज ने गणेशपुर में छात्र-छात्राओं के साथ पदम महोत्सव उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गणेशपुर नर्सरी का अवलोकन कर हिमालयी वनस्पति की सुंदरता और महत्व को करीब से देखा व समझा।
विज्ञापन

वन अनुसंधान रेंज गणेशपुर की की ओर से हिमालयी पुष्प विविधता के संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पदम महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव में राजकीय इंटर काॅलेज गंगोरी के 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं को पदम वृक्ष स्थानीय भाषा में पदम या पहाड़ी चेरी की पारिस्थितिक भूमिका, औषधीय महत्त्व, एवं इसके संरक्षण प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सुमित बेलवाल, वन दरोगा आलोक, रितु बुधोड़ी, हरि सिंह रावत, कुशलानंद नौटियाल, सोहन लाल शाह व हिमाद्रि नौटियाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें